Roorki News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
रुडकी, अगस्त 4 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। कस्बे से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में मंगलौर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर से लापता हो गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद घर में रखे मोबाइल की जांच करने पर पता चला कि किशोरी फेसबुक पर समीर नाम की आईडी से बातचीत कर रही थी। यह भी पढ़ें- Roorki News: किशोरी लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.