Roorki News: कासमपुर नवादा में गोकशी करते एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार
रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने कासमपुर नवादा गांव में गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 20 किलो गोमांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। एसएसआई राजेश बिष्ट ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस टीम ने लक्सर क्षेत्र के कासमपुर नवादा गांव में एक आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से शहजाद पुत्र शौकत निवासी कासमपुर नवादा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार अन्य आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.