रुडकी, जुलाई 25 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। एक व्यक्ति को कार दिलाने का झांसा देकर करीब नौ लाख की धोखाधड़ी कर ली। आरोपी बाद में फर्जी रसीदें और बिना हस्ताक्षर वाला चेक भेजकर गुमराह करता रहा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अकबरपुर झौझा निवासी शहराज अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसे अपने भतीजे नावेद हैदर के लिए कार खरीदनी थी। गांव के ही साकिर के माध्यम से उनकी पहचान लण्ढौरा निवासी अक्षय वालिया से हुई। आरोप है कि अक्षय ने देहरादून के एक शोरूम से 13.50 लाख में नई कार दिलाने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने पहले क्यूआर कोड के माध्यम से 25 हजार बुकिंग राशि ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...