Roorki News: कार टकराने पर दो पक्षों में विवाद, पांच का चालान
रुडकी, अगस्त 29 -- Roorki News: मंगलौर। अब्दुल कलाम चौक पर कार टकराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से मारपीट पर उतारू हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्ष शांत नहीं हुए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। शुक्रवार देर शाम को अब्दुल कलाम चौक पर दो पक्षों के बीच गाड़ी की टक्कर को लेकर विवाद की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया लेकिन आरोपी लगातार आपसी झगड़े और मारपीट पर आमादा रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गाड़ी की टक्कर को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने पांच का किया चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.