Roorki News: कार चालक के खिलाफ केस दर्ज
रुडकी, नवम्बर 14 -- Roorki News: रुड़की। कार की टक्कर से बाइक सवार महिला और युवक के घायल होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित गोल भट्टा निवासी राजकुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके साले का बेटा अजय और सास चंपा देवी बाइक से घर जा रहे थे। मलकपुर चुंगी के पास एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी जिससे दोनों घायल हो गए थे। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.