Roorki News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवतियां घायल
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवतियां घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए एक चिकित्सक के पास ले जाया गया। एक युवती के बाएं पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम फलोदा निवासी गीता देवी अपनी चचेरी बहन ममता के साथ रविवार को स्कूटी से झबरेड़ा बाजार में सामान खरीदने आ रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी ग्राम खरखड़ी के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगने से दोनों युवतियां स्कूटी सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने दोनों घायल युवतियों को झबरेड़ा स्थित एक चिकित्सक के पास पहुंचाया और उनके परिजनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.