Roorki News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन किशोर घायल
रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बे के समीप रेलवे अंडरपास के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार तीन किशोर घायल हो गए। हादसे में एक किशोर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, झबरेड़ा निवासी करीब 15 वर्षीय तीन किशोर स्कूटी से मंगलौर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कस्बे से आगे रेलवे अंडरपास के नीचे पहुंचे, पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उस पर सवार तीनों किशोर घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.