Roorki News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल
रुडकी, जुलाई 19 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। शनिवार देर रात झबरेड़ा-मंगलौर हाईवे पर सड़क हादसा में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। मंगलौर के सराय अजीज निवासी फिरोज शनिवार की देर रात अपनी बाइक से झबरेड़ा से वापस घर लौट रहा था। वह मंगलौर के पास हाईवे पर पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक सहित सड़क पर दूर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.