Roorki News: कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, चालक फरार
रुडकी, अगस्त 12 -- Roorki News: लक्सर-खानपुर मार्ग पर मगते वाली पुलिया के पास बुधवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार परमेश पुत्र उमेश निवासी लालचंदवाला, थाना खानपुर घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बताया गया कि परमेश बाइक से लक्सर-खानपुर मार्ग से जा रहा था। इसी दौरान मगते वाली पुलिया के पास सामने से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से परमेश सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी सूरत शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है और फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.