Roorki News: कार की चपेट में आने से मंदिर जा रही महिला घायल, देहरादून रेफर
रुडकी, सितम्बर 6 -- Roorki News: इकबालपुर फाटक के पास रविवार को प्रसाद लेकर मंदिर जा रही महिला को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घायल की पहचान अरुणा (40) निवासी इकबालपुर के रूप में हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए देहरादून रेफर कर दिया। बताया गया कि महिला प्रसाद लेकर मंदिर की ओर जा रही थीं, तभी फाटक के पास तेज गति से आ रही कार की चपेट में आ गईं।हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी है। हादसे के कारण कुछ देर तक मौके प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.