रुडकी, नवम्बर 3 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। कार्तिक मास में धर्म और भक्ति की छटा नगर में देखने को मिल रही है। सुबह सूर्योदय से पहले ही लक्सर की गलियां भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और हरे रामा-हरे कृष्णा महामंत्र से गुंजायमान हो उठती हैं। प्रतिदिन निकाली जा रही प्रभात फेरी में युवा और अन्य श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ शामिल होकर भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान की आराधना कर रहे हैं। संकीर्तन से नगर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...