Roorki News: काठा पीर दरगाह की बदहाली पर लोगों में आक्रोश
रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। ऐतिहासिक हजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर दरगाह की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्राम घिस्सुपुरा के सामाजिक कार्यकर्ता मौ. सलीम और क्षेत्र पंचायत सदस्य धनपुरा-2 मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम लक्सर अनिल कुमार शुक्ला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि दरगाह में हर वर्ष देशभर से लाखों अकीदतमंद जियारत के लिए पहुंचते हैं। लगातार बारिश के कारण मुख्य मजार शरीफ की छत से पानी टपक रहा है। वहीं मुसाफिरखानों की दीवारों में गहरी सीलन है और कई कमरों के फर्श टूटकर धंस गए हैं। इससे जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.