Roorki News: कांवड़ यात्रा की छुट्टी के बावजूद लक्सर में खुले निजी स्कूल
रुडकी, जुलाई 31 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। डीएम मयूर दीक्षित की ओर से कांवड़ यात्रा को लेकर सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है लेकिन लक्सर क्षेत्र के कुछ निजी स्कूल फिर भी खुल रहे हैं। कुछ स्कूलों में बच्चों को बुलाए जाने से अभिभावकों में नाराजगी है। डीएम के आदेश के तहत 30 जुलाई से 11 अगस्त तक जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया था, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। इसके बावजूद लक्सर क्षेत्र के कुछ निजी विद्यालयों के खुलने की सूचना मिलने पर शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। यह भी पढ़ें- कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद बीईओ विनोद कुमार ने मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विद्यालयों से संपर्क किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.