रुडकी, जुलाई 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। आगामी 28 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा और अगस्त के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स से पहले कलियर-रुड़की मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। निर्माणाधीन हाईवे पुल के नीचे पुरानी गंगनहर के किनारे बारिश के कारण हुए कटाव से सड़क के किनारे कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...