Roorki News: कांवड़ पटरी मार्ग आम जनता के लिए खुला
रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: रुड़की, कार्यालय संवाददाता। करीब दस दिनों बाद शहरवासियों के लिए कांवड़ पटरी मार्ग खोल दिया गया है। कई जगहों पर लगाए गए बैरियर को हटा दिया गया है। मंगलवार से आम पब्लिक ने इस मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी। इसके साथ ही कई दिनों से बंद पड़े पटरी मार्ग स्थित दुकानें भी खुल गई हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होने के साथ ही शहरवासियों के लिए कांवड़ पटरी मार्ग को बंद कर दिया गया था। बोट क्लब, गणेशपुर चौक, एसबीआई तिराहा, चंद्रशेखर चौक, नगर निगम चौक, सोलानी पुल आदि जगहों पर बैरियर लगाये गए थे। नया पुल को भी बंद कर दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.