Roorki News: कांवड़ को लेकर व्यापारियों के सुझाव मानेगा प्रशासन
रुडकी, जुलाई 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र शेट की अध्यक्षता में व्यापार मंडल एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं और जनसहभागिता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने यात्रा के दौरान शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के लिए दोपहिया वाहनों हेतु विशेष अनुमति पास जारी करने की मांग उठाई। साथ ही पिरान कलियर क्षेत्र की नहर की सफाई और नेहरू स्टेडियम के पास बने नए पुल को यात्रा शुरू होने से पहले चालू करने का अनुरोध किया गया, ताकि यातायात का दबाव कम किया जा सके। यह भी पढ़ें- Roorki Ne...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.