Roorki News: कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ से बाजार में बढ़ी पुलिस की चुनौती
रुडकी, अगस्त 10 -- Roorki News: कांवड़ मेले के अंतिम चरण में भगवानपुर कस्बे में शिवभक्तों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते बाजार मार्गों पर यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। निर्धारित कांवड़ मार्ग को लेकर कई बार पुलिस और कांवड़ियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी सामने आ रही है। कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए निर्धारित कांवड़ मार्ग के साथ-साथ बाजार के अंदरूनी रास्तों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे आम लोगों और दुकानदारों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। भीड़ बढ़ने पर पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ियों को निर्धारित मार्ग से जाने की समझाइश देते नजर आ रहे हैं। कई स्थानों पर रास्ते को लेकर पुलिसकर्मियों और कांवड़ियों के बीच बहस की स्थिति भी बनी। हालांकि, पुलिसकर्मी संयम बरतते हुए भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.