Roorki News: कांग्रेस को मजबूत बनाने का आह्वान
रुडकी, सितम्बर 21 -- Roorki News: मंगलौर, संवाददाता। हरजौली जट में कांग्रेस की बैठक में विधायक काजी निजामुद्दीन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए। कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस पार्टी ही प्राथमिकता से उठा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.