रुडकी, नवम्बर 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कांग्रेस के अभियान को राजनीतिक जमीन बचाने की कवायद बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपने शासनकाल में हुए भूमि आवंटनों का हिसाब जनता को देना चाहिए। उन्होंने नानीसार प्रकरण का उल्लेख कर कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार के समय 7 हेक्टेयर पंचायत भूमि को मात्र 1200 रुपये वार्षिक किराये पर 30 वर्ष के लिए आवंटित किया गया था। इस मामले में विरोध करने वाले ग्रामीणों पर मुकदमे तक दर्ज किए गए थे। उन्होंने धौलास भूमि विवाद और टाटा मोटर्स-सिडकुल भूमि आवंटन सहित अन्य मामलों को लेकर भी कांग्रेस से जवाब मांगा। यह भी पढ़ें- CM धामी 1 लाख करोड़ की सरकारी संपत्तियां बेचने पर तुले; कांग्रेस के नए आरोप, काउंटर प्लान भी बताय...