रुडकी, सितम्बर 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के सालियर गांव की मतदाता सूची में एसआईआर के तहत 141 लोगों के नाम पर आपत्ति लगाने के विरोध में विधायक वीरेंद्र जाती ने समर्थकों के साथ तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक वीरेंद्र जाती ने बताया कि सालियर गांव के बूथ संख्या 87 पर विनीत नाम के व्यक्ति की ओर से 141 लोगों के नामों पर आपत्ति दर्ज कराई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े लोग लगातार विशेष समुदाय के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी व्यक्ति के मताधिकार को प्रभावित करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...