रुडकी, नवम्बर 7 -- Roorki News: लक्सर। छोटी दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को घरों से लेकर बाजारों तक रौनक देखने को मिली। सुल्तानपुर, खानपुर और रायसी समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार भी दीयों, मोमबत्तियों, बिजली की झालरों और सजावटी सामान से गुलजार रहे। छोटी दीपावली पर महिलाओं और युवतियों ने घरों के आंगन में आकर्षक रंगोली सजाई। रंगोली बनाने में नन्हे बच्चों ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शाम होते ही घरों में दीप जलाए गए। बाजारों और दुकानों को भी बिजली की झालरों से सजाया गया। रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा कस्बा जगमगा उठा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: दीपावली की तैयारी पूरी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: प्रकाश पर्व दीपावली आज, जमकर होगी आतिशबाजी यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: दीपावली को लेकर अमरपुर बाजार में बढ़ी रौनक, गणेश-लक...