Roorki News: कविताओं के जरिए गूंजा संदेश, नशा छोड़ो, जीवन संवारो
रुडकी, अक्टूबर 5 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्प्रभावों के खिलाफ आल इंडिया सैनी सभा की ओर से नगर के एक होटल में 'नशे के विरुद्ध आंदोलन' शीर्षक से कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और महाराजा शूर सैनी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आल इंडिया सैनी सभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष केपी सिंह सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सैनी मंगलम और जिला अध्यक्ष समय सिंह सैनी ने कवियों और अतिथियों का शाल व माला पहनाकर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.