Roorki News: कल से ऋषिकेश एम्स के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा
रुडकी, नवम्बर 10 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के रुड़की डिपो से गुरुवार से ऋषिकेश एम्स के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। बस का संचालन सुबह सात बजे किया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से एम्स जाने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी राहत मिलेगी। दिल्ली में ग्रैप प्रतिबंध लागू होने के बाद बीएस-चार बसों का संचालन स्थानीय मार्गों पर किया जा रहा है। डिपो प्रबंधन की ओर से यात्रियों की संख्या और भीड़ को देखते हुए अलग-अलग मार्गों पर बसें संचालित की जा रही हैं। इसी बीच लंबे समय से रुड़की से ऋषिकेश एम्स के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठ रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.