रुडकी, जुलाई 26 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। पुलिस ने दरगाह ओर कोतवाली क्षेत्र से गुम और चोरी हुए करीब 10 लाख रुपये से भी अधिक कीमत के 52 मोबाइल फोन को कलियर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से ट्रेस कर बरामद किया और उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया है। रविवार को कोतवाली कलियर में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने 10 लाख रुपये से अधिक कीमत के 52 खोए हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को कोतवाली बुलवाकर सौंपे हैं। उन्होंने बताया कि आवश्यक सत्यापन के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस कर दिए गए। एसपी देहात ने लोगों से अपील की मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना देने के साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: रुड़की पुलिस ने 10 लाख के 52 खोए मोबाइल लौटाएं, चेहरों पर लौटी मुस्...