Roorki News: कलियर-धनौरी मार्ग पर दिखे चार जंगली हाथी, राहगीरों में मचा हड़कंप
रुडकी, अगस्त 18 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। कलियर-धनौरी मार्ग पर मंगलवार को सड़क किनारे चार जंगली हाथियों के दिखाई देने से राहगीरों में हड़कंप मच गया। हाथियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। वन विभाग के वन दरोगा इंदर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हाथियों को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए उन्हें आबादी की ओर आने से रोकने का प्रयास करती रही।वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सड़क किनारे जुटी भीड़ को हटाया। किसी तरह की अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए मार्ग पर यातायात को डायवर्ट कर दिया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.