रुडकी, अगस्त 11 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी से गंगाजल लाकर महमूदपुर के प्राचीन कर्णधाम मंदिर में शिव का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। इससे पहले मंदिर समिति के पदाधिकारी और शिवभक्त कांवड़िए हरकी पैड़ी से गंगाजल लेकर पहुंचे। मंदिर में महामृत्युंजय मंत्र के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके बाद भगवान शिव का बेलपत्र, फूल, फल, पंचामृत और गंगाजल से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- शिवालयों में सावन की शिवरात्रि पर गूंजा हर-हर महादेव यह भी पढ़ें- Gangapar News: सावन शिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव यह भी पढ़ें- Dehr...