Roorki News: करवा चौथ पर महिलाओं ने सुनी व्रत कथा, मनाया पर्व
रुडकी, अक्टूबर 29 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। करवाचौथ के पर्व पर पूर्व सभासद राजकुमार दुखी और भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य आदित्य शर्मा (गोनू पंडित) के निवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने एकत्र होकर विधि-विधान से करवा चौथ की पूजा-अर्चना की और व्रत कथा सुनकर पर्व मनाया। कार्यक्रम में रेनू शर्मा, संगीता गोयल, रेनू गुप्ता, रेखा गोयल, कविता गोयल शर्मा, मीनू चौधरी, शिखा सिंघल, सुमन द्विवेदी, चित्रा गोयल, सुलक्षणा सेमवाल, विधि सिंह, प्रियंका अग्रवाल, माधवी अग्रवाल, मानसी द्विवेदी, निधि सिंघल और अनु अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवा चौथ का पर्व मनाया और पति की लंबी आयु एवं सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- करवा चौथ के चांद पर बादलों का डेरा, उत्तराखंड-झार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.