Roorki News: करवा चौथ की तैयारियों के बीच छह घंटे की बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी
रुडकी, अक्टूबर 25 -- Roorki News: करवाचौथ के त्योहार की तैयारियों के बीच रविवार को छह घंटे की बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। ऊर्जा निगम की ओर से बिजली लाइनों पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शहर के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। त्योहार के चलते महिलाएं घरों में साफ-सफाई और खरीदारी में जुटी हैं। ऐसे में लंबे समय तक बिजली गुल रहने से घरेलू कामकाज प्रभावित हुए। ऊर्जा निगम के रोस्टर के अनुसार, वर्कशॉप, नगर निगम, हरिद्वार रोड, प्रेम मंदिर रोड, मेथोडिस्ट स्कूल, रुड़की टॉकीज, सिविल लाइंस, बस स्टैंड एवं शराब गोदाम, एसडीएम चौक, नगर निगम पुल से सोलानी पार्क और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। करवा चौथ जैसे त्योहार पर घरों की साफ-सफाई, कपड़ों की धुलाई और अन्य तैयारियों के लिए बिजली की जरूरत अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.