Roorki News: कमल बने डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष
रुडकी, सितम्बर 27 -- Roorki News: रुड़की डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की मासिक बैठक एक होटल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष कमल कुमार ने की, जबकि संचालन महामंत्री सुशील गुलाटी ने किया। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों का कुछ कंपनियों के साथ चल रहे विवादों को लेकर गहन चर्चा की गई। विवादों के निपटारे के लिए तीन सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये सदस्य प्रदेश महामंत्री नितिन शर्मा के सहयोग से मामलों का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। बैठक के दौरान पिछले माह एसोसिएशन के अध्यक्ष मानेन्द्र सजवाण के निधन पर सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष कमल कुमार को एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों और सदस्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.