रुडकी, अगस्त 20 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। शहर से लेकर देहात तक गुरुवार को मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिले। दिनभर कभी तेज धूप निकली तो कभी अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। एक ही समय में शहर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग रहने से लोग भी हैरान नजर आए। बारिश वाले इलाकों में लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, जबकि अन्य क्षेत्रों में तेज धूप के कारण लोग परेशान रहे। पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इससे पहले हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। गुरुवार सुबह भी आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने से मौसम सुहावना बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि करीब 11 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट बदली। कुछ देर बाद शहर के कई इलाकों में घने बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई।

हिंद...