रुडकी, सितम्बर 7 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। न्याय पंचायत लाठरदेवाहूण के खेल महाकुंभ में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। विधायक वीरेंद्र जाती ने उदघाटन कर कहा कि छात्रों के जीवन में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। खेलों में आगे बढ़ने वाले छात्र-छात्राएं पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन करते हैं।कबड्डी के अंडर-14 बालिका वर्ग में पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज लाठरदेवा हूण ने प्रथम, लाठरदेवा हूण बी ने द्वितीय और एंबीशन पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Nainital News: खुर्पाताल में कल से होगा खेल महाकुंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...