रुडकी, सितम्बर 4 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। कन्हैया लाल डीएवी इंटर कॉलेज रुड़की में शुक्रवार को संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया गया। संस्था के संस्थापक राय साहब कन्हैया लाल के 157वें जन्मोत्सव के अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक यज्ञ से हुआ। यज्ञ में संस्था के पूर्व प्रबंधक अतुल कुमार और उनकी माताजी सुषमा गर्ग यजमान के रूप में उपस्थित रहीं। यज्ञ के उपरांत संस्था के प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला ने राय साहब कन्हैया लाल के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद पूर्व प्रबंधक, प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों ने भी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...