Roorki News: कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे छह लोग पकड़े
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: बेड़पुर में ऊर्जा निगम की टीम ने कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे छह लोगों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता गोपाल सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बेड़पुर में एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी किए जाने की शिकायत मिल रही थी। टीम ने छापेमारी की तो छह लोगों को मौके से पकड़ा गया। कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.