Roorki News: कच्ची शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने तहसील में किया प्रदर्शन
रुडकी, जुलाई 15 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। दाबकी कलां और महेश्वरी गांव की महिलाओं ने बच्चों को साथ लेकर तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकरकहा कि गांव में कच्ची शराब बंद नहीं हुई तो धरना देने को बाध्य होंगी। दाबकी कलां व माहेश्वरी में बिक रही कच्ची शराब के खिलाफ बुधवार को महिलाओं ने तहसील पर पहुंचकर गांव में बिक रही कच्ची शराब को बंद करने की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया और आबकारी व पुलिस विभाग पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि गांव में शाम होते ही कच्ची शराब बिकनी शुरू हो जाती है और फिर गांव की महिलाओं व बेटियों व छोटे बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.