रुडकी, जुलाई 4 -- Roorki News: लक्सर। कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आकाश पुत्र तेलुराम निवासी डेरा कलाल, लक्सर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, संदिग्ध प्रतीत होने पर युवक की तलाशी ली गई, जिसके पास मौजूद जरीकेन से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...