Roorki News: औद्योगिक क्षेत्र लकेश्वरी की फैक्ट्री में लगी भीषण आग
रुडकी, नवम्बर 9 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। भगवानपुर के लखेश्वरी में स्थित कामिप्रो फैक्ट्री में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भगवानपुर फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की भयावहता को देखते हुए लक्सर और मंगलौर फायर स्टेशन से भी अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया। तीनों यूनिटों ने संयुक्त प्रयास कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस के अनुसार, बीती देर रात भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्ट्री प्रबंधक ने भगवानपुर फायर स्टेशन को फोन पर आग लगने की सूचना दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.