Roorki News: औद्योगिक इकाइयों के दूषित पानी से सड़क किनारे की हरियाली हो रही खत्म
रुडकी, सितम्बर 16 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाले रसायनयुक्त और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से रायपुर, सिकंदरपुर और खेलपुर क्षेत्र में सड़क किनारे हरियाली कई पेड़ों की हरियाली खत्म हो गई है। लोगों का कहना है कि औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला पानी निकासी व्यवस्था नहीं होने से राजमार्ग के किनारे जमा हो रहा है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों को भी दुर्गंध के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। दूषित पानी के कारण सड़क किनारे लगे पेड़ों और अन्य हरियाली को भी नुकसान पहुंच रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.