रुडकी, सितम्बर 30 -- Roorki News: कलियर, संवाददाता। मेहवड़ कला गांव में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए ओवरहेड टैंक से प्रतिदिन लाखों लीटर पानी बर्बाद होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी पर ऑपरेटर तैनात होने के बावजूद पिछले करीब एक सप्ताह से लगातार 24 घंटे पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके चलते ओवरहेड टैंक भर जाने के बाद पानी ओवरफ्लो होकर नाले-नालियों में बह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...