Roorki News: ओवरलोड वाहनों से झबरेड़ा में जाम, व्यापारी परेशान
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: झबरेड़ा कस्बे के मुख्य मार्ग पर ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। गन्ने की खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और बड़े ट्रकों के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इससे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होने के साथ राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। मुख्य मार्ग पर स्थिति यह है कि आमने-सामने से दो बड़े वाहनों के आने पर उनके बीच महज कुछ इंच की दूरी रह जाती है। ऐसे में पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता नहीं बचता। ऊंचाई तक लदी गन्ने की खोई से बिजली के तारों को छूने का खतरा भी बना रहता है। सुबह और शाम के समय जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासी चौधरी राजवीर सिंह, जयवीर, संदीप कुमार, अरविंद कुमार, मुकेश कुमार और रईस अहमद ने आरोप लगाया कि पुलिस और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.