रुडकी, नवम्बर 7 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। गन्ना पेराई सत्र शुरू होते ही कस्बे की यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। शनिवार को लक्सर ओवरब्रिज पर गन्ने से लदे एक वाहन से सड़क पर गन्ने गिर गए। पुल पर गन्ना बिखरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। त्योहार के चलते बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों और राहगीरों को जाम के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क से गन्ना हटवाकर यातायात सुचारु कराया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: धनतेरस पर जाम से कराह गए जनपद के सभी बाजार, सुबह से देर रात तक जाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...