रुडकी, अगस्त 23 -- Roorki News: हरिद्वार रोड स्थित जमदग्नि पब्लिक स्कूल में रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर दर्जाधारी राज्यमंत्री एवं लक्सर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा नेता ओमप्रकाश जमदग्नि की ओर से रक्षा सूत्र कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने ओमप्रकाश जमदग्नि को राखी बांधकर उन्हें भाई का स्नेह दिया और उनके प्रति अपना विश्वास जताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डॉ. सुधा यादव रहीं। वहीं प्रसिद्ध कवयित्री एवं गायिका अनामिका अंबर और फिल्म निर्माता डॉ. आरुषि निशंक की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण दिया। अनामिका अंबर ने अपने गीतों और भजनों की प्रस्तुति से समां बांध दिया। यह भी पढ़ें- Roorki News: भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करेगा रक्षा सूत्र कार्यक्रम: ओमप्रकाश जमदग्नि इस दौरान महिलाओ...