Roorki News: ऑनलाइन ठगी में महिला से 1.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी
रुडकी, अगस्त 31 -- Roorki News: भगवानपुर, संवाददाता। एक गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हल्लू माजरा गांव निवासी महिला अरसा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अज्ञात लोगों ने ऑनलाइन माध्यम से उसके साथ धोखाधड़ी कर 1.9 लाख रुपये की रकम हडप ली। जिस पर महिला ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.