रुडकी, अक्टूबर 15 -- Roorki News: मंगलौर। पीरपुरा रोड स्थित रिलीफ बायोटेक फैक्ट्री से एसी का कॉपर पाइप चोरी हो गया। पुलिस ने फैक्ट्री से कॉपर पाइप चोरी किए जाने की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने पीरपुरा रोड, मंगलौर स्थित रिलीफ बायोटेक कंपनी से एसी का कॉपर पाइप चोरी कर लिया गया। मामले में कंपनी की ओर से दिग्विजय सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...