Roorki News: एसपी ग्लोबल में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया
रुडकी, अक्टूबर 12 -- Roorki News: भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से द एसपी ग्लोबल स्कूल पुहाना में गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार गर्ग ने गुरु-शिष्य परंपरा का महत्व बताया। कार्यक्रम में शिक्षक आलोक खन्ना, शिक्षिका करिश्मा चोपड़ा और छात्र सत्यांश श्री, अयान कथुरिया, प्रसिद्ध सैनी व तेजस कौशिक को सम्मानित किया गया। वंदना मोहन और चेयरपर्सन कनिका गुप्ता ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष सत्यभामा गौतम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.