रुडकी, जुलाई 6 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने नवनिर्मित कस्बा चौकी भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि नई पुलिस चौकी के संचालन से क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। इससे आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। सोमवार को उद्घाटन के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...