रुडकी, जुलाई 24 -- Roorki News: झबरेड़ा, संवाददाता। एम्बिशन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समारोह में सक्षम को हेड बॉय, सना को हेड गर्ल, दीपांशु को वाइस हेड बॉय और किंजल को वाइस हेड गर्ल नियुक्त किया गया। अहमद और ईशु को डिसिप्लिन इंचार्ज व अभय और मानसी को स्पोर्ट्स कैप्टन बनाया गया। इसके अलावा विभिन्न हाउसों के कैप्टन और वाइस कैप्टन भी घोषित किए गए। सुपर स्क्वाड में अरुष, मानवी, वैष्णवी, खुश, ज़ैद, आर्यन, दीपांशु और विकल्प को शामिल किया गया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक विश्वास सिंह पंवार, निदेशक सोनम रॉस और प्रधानाचार्या पूजा सत्संगी ने छात्र प्रतिनिधियों को बैज और सैश पहनाकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...