रुडकी, जुलाई 23 -- Roorki News: लक्सर, संवाददाता। नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर में 84 यूके बटालियन एनसीसी रुड़की के तत्वावधान में सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स की भर्ती के लिए दक्षता परीक्षा आयोजित की गई। भर्ती प्रक्रिया 84 यूके बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया के निर्देशन में सुबेदार सुभाष चंद्र और हवलदार विनोद कुमार ने एनसीसी अधिकारी कैप्टन रविंद्र कुमार तथा सहायक अध्यापिका नूतन के सहयोग से संपन्न कराई। भर्ती में शारीरिक और लिखित परीक्षा के आधार पर 20 छात्राओं का चयन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...