रुडकी, सितम्बर 25 -- Roorki News: रुड़की। बीएसएम पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदु अरोड़ा के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया। स्लोगन प्रतियोगिता के बाद स्वयंसेवियों को सड़क सुरक्षा और एनएसएस के महत्व की जानकारी दी गई। इसके बाद कॉलेज परिसर से मालवीय चौक तक रैली निकालकर स्लोगन और नारों के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. रीमा सिन्हा ने सहयोग किया। प्रिया, कौसर, प्रेरणा, देव कुमार, अलख और चंदन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...