रुडकी, सितम्बर 2 -- Roorki News: रुड़की, संवाददाता। एडीबी परियोजना के तहत सीवर लाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई शहर की सड़कों और गलियों की मरम्मत का कार्य जल संस्थान गंगा की ओर से कराया जा रहा है। विभागीय टीमें विभिन्न स्थानों पर सड़क के गड्ढों की भराई, मलबा हटाने और दुरुस्तीकरण के कार्य में जुटी हैं। इसी क्रम में सहायक अभियंता जुनैद गौड ने मौके पर पहुंचकर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कार्य में तेजी लाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...