Roorki News: एक सिपाही की तरह भोले भक्तों की सेवा कर रहा समर्पण परिवार
रुडकी, अगस्त 8 -- Roorki News: रुड़की। समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट के 27वें चिकित्सा शिविर एवं भंडारे में शनिवार को 84 बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी कर्नल जगदीश अलमिया परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और आरती की और शिवभक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा की। विशाल पंडाल में की गई व्यवस्थाओं को देखकर उन्होंने समर्पण परिवार की सेवाभावना की सराहना की। कर्नल जगदीश अलमिया ने कहा कि समर्पण परिवार के कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह अनुशासन, निष्ठा और पूरी लगन के साथ भोले भक्तों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्था के बारे में काफी सुना था, लेकिन यहां पहुंचकर महसूस हुआ कि संस्था का सेवा कार्य सुनी बातों से कहीं बढ़कर है। यह भी पढ़ें- Haridwar News: कांवड़ियों की सेवा के लिए सभी सामर्थ्यवान आमजन आगे आए: स्वामी यतीश्वरानंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.